Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Mallikarjun Kharge Birthday: मानसून सत्र से पहले कांग्रेस का एकजुट संदेश, खरगे को दी जन्मदिन की बधाई

Mallikarjun Kharge Birthday: संसद के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले संसद भवन परिसर में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सौहार्द्रपूर्ण माहौल में राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
खरगे को फूलों के गुलदस्ते और हार पहनाकर सांसदों ने जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा सांसदों तक सभी नेताओं ने उनके दीर्घायु, अच्छी स्वास्थ और लंबी आयु और सार्वजनिक जीवन की कामना सबने किया।
इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संविधान की रक्षा और जनता के हितों की आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह सत्र देश के लिए महत्वपूर्ण है और विपक्ष की भूमिका जिम्मेदारी भरी होगी।

कांग्रेस नेताओं द्वारा यह आयोजन पार्टी के अंदर आपसी सम्मान, अनुशासन और एकजुटता का प्रतीक माना जा रहा है। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले यह भावनात्मक क्षण राजनीति में सकारात्मकता और गरिमा का संकेत देता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !