Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Jamshedpur Illegal Sand Seized: जमशेदपुर में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त, FIR दर्ज

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अवैध बालू खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स ने मानगो थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसके तहत तीन बालू लदे वाहनों को जब्त किया गया।


कार्रवाई के दौरान एनएच-33 से पकड़े गए वाहनों में WB03-2364, JH05AY-5162 और JH05AU-9269 शामिल हैं। इन वाहनों में लगभग 300 CFT बालू लदा हुआ पाया गया, परंतु इनके पास न तो वैध चालान था और न ही किसी प्रकार की राजस्व रसीद या परिवहन अनुज्ञप्ति।


खनन टास्क फोर्स की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त वाहन Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 के नियम 13 का उल्लंघन कर रहे थे। प्रशासन ने तीनों वाहनों को जब्त करते हुए मानगो थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिला में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !