Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-21

Ranchi Birsa Munda Airport: तेज़ बारिश से रांची एयरपोर्ट की दीवार ढही, हादसा टला

Ranchi Birsa Munda Airport: राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में सोमवार की सुबह तेज बारिश के कारण एक बड़ा हादसा होते होते बाल-बाल बच गया। तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट की दीवार का लगभग 30 मीटर हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। किस्मत अच्छी रही कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा उपायों को सक्रिय करते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से को पूरी तरह बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया। इसके साथ ही CISF के अतिरिक्त जवानों को भी तैनात किया गया ताकि यात्रियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न आए
एयरपोर्ट निदेशक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, "घटना के तुरंत बाद आवश्यक कदम उठाए गए हैं। सभी उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं, और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इस लिए प्रशासन पूरा खयाल रख रही है।
 मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है, जिसे देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी है। इस बीच, इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एयरपोर्ट के दीवार की स्थिति का मुआयना कर रही है और उसका मरम्मत कार्य जल्द शुरू कर दिया गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !