Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Saraikela rural development: सरायकेला बुरुडीह में बनेगा स्नान घाट, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

 सरायकेला ज़िले के बुरुडीह पंचायत अंतर्गत बुरुडीह गांव में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। शनिवार को गांव में ₹2.50 लाख की लागत से बनने वाले स्नान घाट परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर ज़िला परिषद सदस्य पिंकी मंडल, वार्ड सदस्य बिना रानी मंडल, जल सहया बेबी रानी मंडल और ग्राम प्रधान रघुनाथ मंडल ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

ज़िप सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि बरसात के समय नदी में पानी का बहाव बहुत तेज हो जाता है, जिससे ग्रामीणों के लिए स्नान करना जोखिम भरा हो जाता है। इसके अलावा अंतिम संस्कार जैसे धार्मिक कार्यों में भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि नए स्नान घाट के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीणों को एक सुरक्षित स्थान मिलेगा, बल्कि यह ग्रामीण जीवन की एक बड़ी जरूरत को भी पूरा करेगा।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह सुविधा आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !