Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Jamshedpur Keenan Stadium: कीनन स्टेडियम में होगा इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी, पढ़िए पूरी खबर

Jamshedpur Keenan Stadium: जमशेदपुर शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत बड़ा खुश खबरी है, जल्द ही कीनन स्टेडियम में फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट की रौनक लगने वाली है, 2026 जनवरी-फरवरी में यहां फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट का आयोजन होने वाला है। बीसीसीआइ सूत्रों की मानें अगर तो ,और अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारत का दौरा करने वाली विदेशी टीम के अभ्यास मैच, प्रेसिडेंट एकादश या इंडिया के बीच खेले जा सकते हैं।

यहां महिला क्रिकेट के इंटरनेशनल मैच भी खेले जा सकते हैं, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के सचिव सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में जमशेदपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट को वापस लाने के लिए अभ्यास शुरू हो गयी है।इसको लेकर शुक्रवार को बीसीसीआइ की टीम ने कीनन स्टेडियम का दौरा किया है। बीसीसीआइ क्रिकेट ऑपरेशन प्रमुख अमित सिदेश्वर ने अपनी टीम के साथ कीनन स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम, ट्रेनिंग सेंटर, जिम की सुविधाएं, खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स के ठहरने की व्यवस्था, मेन विकेट और आउट फील्ड का निरीक्षण किया है।

यहां की सुविधाओं से टीम खुश नजर आ रही हैं। जबकि ड्रेसिंग रूम में कुछ परिवर्तन के निर्देश दिए गए हैं। सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में टाटा स्टील और जेएससीए के बीच एमओयू भी हो सकता है। जिसके तहत पूरे स्टेडियम में कुछ आधुनिकीकरण के साथ बदलाव देखे जा सकते हैं, मौके पर पूर्व रणजी क्रिकेटर आशीश सिन्हा, काजल दास,जेएससीए के पूर्व कोषाध्यक्ष गोविंदो मुखर्जी झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजेश वर्मा, डी उमा राव, व अन्य लोग भी उपस्थित रहे। 

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !