Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-19

Ranchi Police: रांची में 50 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी, जानिए पूरा मामला

Ranchi Police: रांची के दो बिल्डर, अभय सिंह और जय सिंह, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे लूटपाट का शिकार हो गए हैं। लूटपाट की वारदात को अंजाम बोकारो जिले के चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित में की गई है। अलकुशा मोड़ के पास। दोनों बिल्डर कार से रांची से सिंदरी की ओर जा रहे थे, जहाँ उन्हें अपने एक दोस्त को पैसे देने थे।

लेकिन रास्ते में अपराधियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर उनकी गाड़ी रुकवा कर घटना को अंजाम दिया और उन्हें जबरन कार से उतारकर अगवा कर लिया। इसके बाद अपराधी उन्हें अपनी कार में बैठाकर 50 लाख रुपये लूट लिया और फिर दोनों को रास्ते में उतर कर फरार हो गए।

घटना के समय अलकुशा मोड़ पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उन्होंने अपराधियों की गतिविधि देखकर उन पर पथराव किया, लेकिन अपराधी तेजी से धनबाद की ओर भाग निकले। प्रशासन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि बिल्डरों के पास इतनी बड़ी रकम नकद में कहां से आई। 50 लाख रकम सुन कर शिकंजा दोनों बिल्डरों पर भी कसा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। अभी तक लूट के वारदात को अंजाम देने वालों का पता नहीं चला है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !