Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Jamshedpur DC Public Grievance Redressal: जन शिकायत निवारण दिवस में उठी जनता की आवाज, कई मामलों का मौके पर समाधान

Jamshepdur: जिला समाहरणालय, पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवेदन प्राप्त किए।


इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारी के स्थानांतरण, लंबित वेतन, भारी वर्षा से हुई क्षति, खनन पट्टा, दुकान आवंटन, दिव्यांग प्रमाण पत्र, योजनाओं का लाभ, पेयजल संकट, सड़क अतिक्रमण, भूमि मुआवजा और भूमि विवाद जैसे विषयों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।


उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित शाखाओं को अग्रसारित किया गया ताकि शीघ्र निष्पादन हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !