Shravani Mela 2025: झारखंड के देवघर में श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए एनडीआरएफ टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि किसी भी प्रकार के आपदा घटित होने की स्थिति में लोगों को तुरन्त मदद मिल सके, उनका तुरंत बचाव किया जा सके, ऐसे में एनडीआरएफ की 34 सदस्यों का टीम शिवगंगा में चौबिसों घंटे प्रतिनियुक्त की गयी है, साथ ही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर मंदिर प्रांगण में एनडीआरएफ की मेडिकल टीम भी श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात की गयी हैं, इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर के साथ एनडीआरएफ की टीम शिवगंगा से लेकर मंदिर क्षेत्र में किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है।
टीम में नई रबड़ की नौका, लाइफ जैकट्स, गोताखोरों की टीम, मेडिकल किट एंव अन्य उपकरणों के साथ अपने-अपने चिन्हित स्थल पर प्रतिनियुक्त है, इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एनडीआरएफ के डॉक्टर की पैरामेडिकलटीम, नर्सिंग अस्टेिंट को भी तैनात किया गया है, जो कि श्रद्धालुओं की सेवा व सहयोग में पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं, श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क है। ताकि भोलेनाथ के भक्तों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो सावन के पूरे महीने ऐसे ही भीड़ रहने वाली है।
श्रद्धालु आयेगे और ऐसे ही भीड़ चलता रहेगा। इस लिए प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।साथ ही शिवगंगा में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है और पानी गहरा होने के कारण अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है ऐसे में एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट के माध्यम से पूरे शिवगंगा सरोवर की मॉनिटरिंग कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तत्पर है। मेला के अवसर पर तैनात एनडीआरएफ की टीम के जवानों को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया गया है।