Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-18

Saraikela DC Public Grievance Redressal: साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

Saraikela: सरायकेला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनकी सुनवाई स्वयं उपायुक्त द्वारा की गई। कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर समस्याओं का समाधान किया गया।


जनता दरबार में प्राप्त प्रमुख शिकायतों में रैयती जमीन का ऑनलाइन अद्यतन, दखल-दिहानी विवाद, मार्च माह से झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने, विगत डेढ़ वर्ष से वृद्धा पेंशन योजना का लाभ नहीं मिलने, निजी विद्यालय में फीस माफी, चांडिल प्रखंड अंतर्गत खुटी-चामनी चौक से मसूरीबेडा गाँव तक सड़क मार्ग में ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने, खूंटी लैंप्स के कर्मी निपेश महतो द्वारा लैंप्स परिसर पर अवैध कब्जा कर परिवार सहित निवास करने एवं प्राथमिक मध्य विद्यालय वामडीह, इचागढ़ में प्रधानाध्यापक द्वारा 20 वर्षों से कार्यरत रसोईया को जबरन हटाने के मामले आदि शामिल रहे। उपायुक्त ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !