Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-14

MLA Jairam Mahato Sundarnagar Speech: सुदंरनगर झमाझम बारिश के बीच डुमरी विधायक जयराम महतो की सभा, कोल्हान के हक-अधिकार की लड़ाई को दिया प्राथमिकता

रविवार की देर शाम, झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा (JKLM) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने सुदंरनगर थाना क्षेत्र के खुखड़ाडीह दुर्गा पूजा मैदान में जनसभा को संबोधित किया। भारी बारिश के बावजूद वे सभा में समय पर पहुंचे और अपने समर्थकों की उम्मीदों पर खरे उतरे।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक महतो ने कोल्हान की ऐतिहासिक और संघर्षशील मिट्टी को नमन किया। उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र खनिज और औद्योगिक संसाधनों से भरपूर है, लेकिन जिन लोगों ने अपनी ज़मीनें उद्योगों के लिए दीं, उन्हें आज तक न्याय नहीं मिला है।

विधायक ने जोर देकर कहा कि सभी विस्थापितों को उद्योगों में 100 प्रतिशत नियोजन मिलना चाहिए। यह जिम्मेदारी सीधे तौर पर संबंधित कंपनियों की होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उद्योगों ने विस्थापितों को उनका अधिकार नहीं दिया, तो उन्हें अपनी फैक्ट्री बंद कर यहां से जाना पड़ सकता है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें और कोल्हान के गौरव को फिर से स्थापित करें।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !