Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-14

Jamshedpur Airport Wall Collapse: जमशेदपुर मॉनसूनी बारिश से एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल दोबारा ढही, बारिश से बढ़ रही सुरक्षा चुनौतियां

जमशेदपुर में लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश का असर जनजीवन पर गहराता जा रहा है। सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से लेकर पुल-पुलियों और कच्चे मकानों के ढहने तक की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में रविवार देर शाम सोनारी स्थित एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल एक बार फिर ढह गई।
गौरतलब है कि इस सीजन में यह दूसरी बार है जब एयरपोर्ट की दीवार बारिश के चलते ढह गई है। बीते महीने भी इसी स्थान पर दीवार गिरने की घटना हो चुकी है। हालांकि इस बार भी किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है, जो राहत की बात है।

घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील प्रशासन सक्रिय हुआ और क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। क्षेत्रवासियों और सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि एयरपोर्ट की सुरक्षा दीवार को अब स्थायी और मजबूत निर्माण के साथ दोबारा तैयार करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !