Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-13

Jamshedpur Crime: उलीडीह में 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, शादी की नीयत से बहलाकर ले जाने का आरोप

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के रोड नंबर-5 स्थित खड़िया बस्ती से 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों के बयान पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मामले में बिहार के भागलपुर नवगछिया निवासी बबलु शर्मा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने लड़की को शादी की नीयत से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।


थाना प्रभारी कुमार अभिषेक ने बताया कि पीड़िता भी मूल रूप से भागलपुर की ही रहने वाली है और कुछ दिनों पहले वह अपनी नानी के घर गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आई थी। 10 जुलाई को वह अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और नाबालिग की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !