Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-19

Jamui: जमुई में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रही तेज़ रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

Meta Description

Jamui: जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर महना पुलिया के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे।

 
मृतकों की पहचान जमुई शहर के सिरचन नवादा मोहल्ला निवासी राजू गुप्ता के 23 वर्षीय पुत्र बौआ गुप्ता, कल्याणपुर निवासी सुनील यादव के 22 वर्षीय पुत्र विक्रम यादव और 22 वर्षीय रिशु सिन्हा के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम जमुई शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी राजू सिंह के पुत्र राजा की शादी का आयोजन था। बारात जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत बेगवा गांव निवासी विनोद सिंह के यहां गई थी।
 
शनिवार की सुबह सभी युवक कार से जमुई लौट रहे थे। कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक थी और महना पुलिया के समीप एक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे गड्ढे में उतरकर पेड़ से जा टकराई, जिससे यह हादसा हुआ।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से कार को गड्ढे से बाहर निकाला गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
 
इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !