Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-19

JAMSHEDPUR: पश्चिम बंगाल में हिंसा के खिलाफ डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन, भड़का जनाक्रोश

Meta Description

Jamshedpur: पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटना के बाद जमशेदपुर के लोगों का भी जनाक्रोश भड़का हुआ है. इसका उदाहरण आज डीसी ऑफिस पर देखा गया. कई राजनीति दल के लोगों ने डीसी ऑफिस पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया. साथ ही हिंसा की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति से की गई. प्रदर्शन करने वालों में विहिप, भाजपाई, जदयू समेत अन्य संगठनों के लोग शामिल थे. इसमें महिलाओं की संख्या भी कम नहीं थी.

राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

जिले के डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम पर सौंपे गए ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे लोग जुलूस की शक्ल में पहुंचे हुए थे और अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !