Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

भारतीय तीरंदाजी संघ और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच ऐतिहासिक समझौता, खिलाड़ियों को मिलेगा खेल और शिक्षा दोनों में समर्थन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा की उपस्थिति में शुक्रवार को दिल्ली में भारतीय तीरंदाजी संघ और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।


यह समझौता भारतीय तीरंदाजों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इस साझेदारी के तहत CHAMPS स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य देश के सीनियर, जूनियर और पैरा तीरंदाजों को न केवल उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का अवसर देना है, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से भी जोड़ा जाएगा।


इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि खिलाड़ी केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

भारतीय तीरंदाजी संघ ने इसे खेल और शिक्षा के समन्वय का एक नया आदर्श बताया है, जो देश के उभरते खिलाड़ियों को एक संतुलित और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करेगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !