Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-11

Youth Kabaddi Head Coach: यूथ कबड्डी टीम का हेड कोच नियुक्त हुए, तेज नारायण, झारखंड पुलिस सिपाही पद पर थे कार्यरत

Youth Kabaddi Head Coach: झारखंड पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत तेज नारायण को बहरीन की यूथ कबड्डी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। वे 22 से 31अक्टूबर तक बहरीन में होने वाले तीसरे यूथ एशियन गेम्स के दौरान बहरीन की बालक टीम को प्रशिक्षित करेंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि इस बार यूथ एशियन गेम्स में पहली बार कबड्डी को शामिल किया गया है।

बोकारो के रहने वाले तेज नारायण 14 जुलाई को बहरीन रवाना होंगे और नवंबर के पहले सप्ताह में लौटेंगे। उनकी नियुक्ति बहरीन ओलंपिक एसोसिएशन के माध्यम से बहरीन सरकार ने की है। तेज नारायण लंबे समय से कबड्डी से जुड़े हुए हैं। वे खिलाड़, कोच और तकनीकी आधिकारी के रूप में झारखंड और भारत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। वर्तमान में वे गोड्डा जिले में तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि पर झारखंड कबड्डी संघ और भारतीय कबड्डी संघ ने उन्हें बधाई दी है।

तेज नारायण ने कहा, “मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मुझे बहरीन की टीम को कोचिंग देने का अवसर मिला। मैं पूरी मेहनत और लगन से काम करूंगा। मैं भारतीय कबड्डी संघ के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत सर और अध्यक्ष विनोद तिवारी सर का विशेष धन्यवाद करता हूं। उनके आशीर्वाद के बिना यह मुमकिन नहीं था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !