Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Jaipur Murder Case: जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, सिरफिरे पति ने पत्नी और तीन बेटियों को ईंट-पत्थरों से कुचलकर मार डाला

Jaipur Murder Case: राजस्थान के जयपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है. घटना करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके की है.बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर ईंट और भारी पत्थरों से हमला किया. सिर पर गंभीर चोट लगने से चारों की मौत हो गई.

वारदात के बाद आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी राहुल झा मौके से फरार हो गया. चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोग भी घटना से सकते में हैं.

पुलिस जुटा रही सबूत
सूचना मिलने के बाद करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है. घर में किसी विवाद की जानकारी थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी वजह सामने आ सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !