Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Hazaribagh News: हजारीबाग में सेना के जवान की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh News: हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सेना के जवान धनंजय कुमार देव की मौत हो गई. उनका शव कंचनपुर गांव स्थित घर में फंदे से लटका मिला. धनंजय की पोस्टिंग कोलकाता में थी. वह छुट्टी में घर आए थे. शुक्रवार को ही उन्हें वापस ड्यूटी पर जाना था. परिवार ने उनके जाने की तैयारी भी कर ली थी और ट्रेन का टिकट भी कंफर्म था.

घर में मातम, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा
रवानगी वाले दिन ही धनंजय की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों के बीच धनंजय की मौत को गांव की एक युवती से कथित प्रेम प्रसंग से जोड़कर चर्चा की जा रही है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया गया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. पेलावल थाना प्रभारी बिट्टू रजक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. हर संभावित पहलू को देखा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयान के बाद ही मौत की पूरी वजह साफ हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !