Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Deoghar News: देवघर में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का खुलासा, 17.05 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ 7 गिरफ्तार

Deoghar News: नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही पुलिस कार्रवाई के दौरान देवघर में सात लोगों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास यात्री रोड पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 17.05 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। इसके अलावा 1 लाख 4 हजार 990 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।

सात आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरी मंडल उर्फ हरिहर मंडल, गौतम झा, राहुल कुमार, दीपु यादव, लखन मरांडी, रंधीर यादव और विकास कुमार के रूप में हुई है। देवघर एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले रहे हैं।


प्राथमिकी दर्ज, जेल भेजने की कार्रवाई

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !