Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

BJP Protest Seraikela: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर सरायकेला में भाजपा का धरना, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बोले- “CBI जांच कराए सरकार, छात्रों पर दर्ज मुकदमे हों वापस”

Seraikela: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में भाजपा ने बुधवार को सरायकेला समाहरणालय परिसर में धरना दिया. पार्टी ने परीक्षाओं की निष्पक्ष CBI जांच कराने और आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई. धरने का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्णा प्रधान ने किया. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुख्य रूप से शामिल हुए. उनके साथ आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजीव सरदार समेत जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे.

तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
धरने में जिले के अलग-अलग मंडलों के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग की. इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए.

आदित्य साहू बोले, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद हो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं का सीधा असर युवाओं के भविष्य पर पड़ता है. इसलिए इनमें किसी भी तरह की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना सरकार की जिम्मेदारी है. भाजपा छात्रों और युवाओं के हित में उनके साथ खड़ी है.

छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भी उठाए सवाल
आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को ही निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वाले छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं. भाजपा ने मांग की कि जिन भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवाद है, उनकी जांच केंद्रीय जांच एजेंसी से कराई जाए. साथ ही छात्रों पर दर्ज सभी मामलों को जल्द वापस लेने की मांग की गई.

भाजपा ने कहा, छात्रों की शिकायत का हो समाधान
धरने में शामिल भाजपा नेताओं ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों के बीच असंतोष है. उनका कहना है कि सरकार को छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर निष्पक्ष तरीके से समाधान करना चाहिए. धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हुआ.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !