Health Tips For Monsoon: बरसात का मौसम आते ही बीमारों का खतरा बढ़ जाता है।जहां एक तरफ बारिश प्रकृति को हरा-भरा बना देता है, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य समस्याएं भी साथ लाता है। तो ऐसे मौसम में हमें खुद का खास ख्याल रखना चाहिए। आप कुछ आसान टिप्स अपना कर अपने परिवार और खुद का ख्याल रख सकते हैं।इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ये आसान टिप्स।
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे हमारे स्किन और पेट से जुड़ी खतरा बढ़ जाता है।साथ ही ऐसे मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है ।अक्सर बरसात में नमी के कारण खाद्य पदार्थ जल्दी खराब होते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग और पेट दर्द की समस्याएँ आम हो जाती है।
मानसून में अपनाए कुछ आसान टिप्स
स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें ।
खाने से पहले और बाहर से आने के बाद हाथ धोना न भूलें।
बारिश में भीगने के बाद तुरंत सूखे कपड़े पहनें और शरीर को अच्छी तरह सुखाएं
संतुलित आहार लें
कच्चे सलाद या स्ट्रीट फूड से बचें; अच्छी तरह पका हुआ और गर्म भोजन ही खाएं।साथ ही विटामिन सी युक्त फल का सेवन करे जैसे नींबू, संतरा और आंवला जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
मच्छरों से बचाव करें
सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें और मच्छर भगाने वाली क्रीम लगाएं।साथ ही घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि यह मच्छरों का घर बन सकता है।
त्वचा और बालों की देखभाल
बरसात के मौसम में नमी के कारण त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन हो सकता है; इसके लिए मॉइश्चराइज़र का उपयोग करें।
गीले बालों को बांधने से बचें और हफ्ते में एक बार हेयर मास्क लगाएं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
बारिश के मौसम में प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी है। इसलिए दिन में कम से कम 2–3 लीटर पानी पिएं।
घर की स्वच्छता बनाए रखें
घर को नियमित रूप से साफ करें और कीटाणुनाशक का उपयोग करें।