Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Women Asia Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, 55 रन पर ढेर हुई PAK की टीम, “प्लेयर ऑफ द मैच” श्री चरणी

Women Asia Cup 2026: दुबई में खेले गए महिला T20 एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान की पारी को सिर्फ 55 रन पर समेट दिया, जो उसका महिला T20I में अब तक का सबसे कम स्कोर है. भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

स्पिनरों ने पाकिस्तान की कमर तोड़ी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत ज्यादा देर नहीं टिक सकी. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा और पूरी टीम 18.1 ओवर में 55 रन पर ऑलआउट हो गई.
श्री चरणी भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट लिए. प्रेमा रावत ने भी 3 विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान के 10 विकेट में 9 विकेट भारतीय गेंदबाजों ने लिए, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुई.

56 रन का लक्ष्य, 8.4 ओवर में जीत
छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को हालांकि शुरुआत में कुछ झटके लगे. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने 3 विकेट लिए, लेकिन वह भारत को जीत से नहीं रोक सकीं. भारत ने 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 57 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं.
श्री चरणी ने बताया जीत का प्लान

प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं श्री चरणी ने बताया कि भारतीय स्पिन गेंदबाज मैच से पहले मिलकर रणनीति तैयार करती हैं. इसके बाद मैदान पर उसी प्लान को सही तरीके से लागू करने पर जोर रहता है. चरणी के मुताबिक, विकेट से गेंद को टर्न मिल रहा था. इसलिए उनका फोकस स्टंप पर गेंद डालने और पिच से मिलने वाली मदद का फायदा उठाने पर रहा.

हरमनप्रीत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया. वह पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर किसी राष्ट्रीय टीम की कप्तान के तौर पर 150 T20I मैच पूरे करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गईं.
हरमनप्रीत ने जीत के बाद गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि टीम ने अपनी योजनाओं को अच्छी तरह लागू किया और पिच को समझकर गेंदबाजी की. उन्होंने यह भी माना कि पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की वजह से भारत को कुछ शुरुआती झटके लगे.

भारत ग्रुप में टॉप पर
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और 6 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी थी. वहीं पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल की राह उसके आखिरी ग्रुप मुकाबले पर निर्भर है. उसे 7 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करनी होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !