Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Sudivya Kumar Sonu: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक, 7 सितंबर को बंद रहेंगे सरकारी स्कूल-कॉलेज

Sudivya Kumar Sonu: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। उनका निधन 6 सितंबर की सुबह गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल में हुआ।


राजकीय शोक के मद्देनजर झारखंड के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में 7 सितंबर को शैक्षणिक गतिविधियां नहीं होंगी। झारखंड शिक्षा परियोजना के निदेशक ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत सभी सरकारी शिक्षण संस्थान एक दिन के लिए बंद रहेंगे।


सरकार की ओर से 6 और 7 सितंबर को पूरे झारखंड में राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान राज्य के उन सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां नियमित रूप से ध्वजारोहण किया जाता है।

राजकीय शोक की अवधि में किसी भी प्रकार के सरकारी समारोह या औपचारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। मंत्री के निधन के बाद राज्य सरकार और विभिन्न विभागों की ओर से शोक व्यक्त किया जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !