Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Railway New SOP: मालगाड़ी के ड्राइवर नहीं चलाएंगे वंदे भारत और राजधानी; रेलवे बोर्ड ने जारी की नई एसओपी

Railway New SOP: राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड ने नई SOP जारी की है. अब इन ट्रेनों में नियमित तौर पर मालगाड़ी के लोको पायलट की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी. रेलवे ने लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की ड्यूटी, अनुभव, सुरक्षा जांच और आराम के समय को लेकर भी सख्त नियम तय किए हैं.

प्रीमियम ट्रेनों के लिए अनुभवी LP
रेलवे बोर्ड के निर्देश के मुताबिक, प्रीमियम ट्रेनों में निर्धारित ग्रेड और पर्याप्त अनुभव वाले लोको पायलट ही लगाए जाएंगे. आपात स्थिति के लिए ए ग्रेड Goods LP का अलग पैनल बनाया जाएगा. पैनल में शामिल सभी लोको पायलटों की सेफ्टी स्क्रीनिंग अनिवार्य होगी. बिना सुरक्षा जांच के किसी Goods LP को मेल-एक्सप्रेस ट्रेन की ड्यूटी नहीं दी जाएगी.

रेलवे ने क्रू के रेस्ट आवर्स को लेकर भी सख्ती की है. तय समय का आराम पूरा नहीं करने वाले क्रू की बुकिंग पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी. CMS के जरिए लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की ड्यूटी की निगरानी होगी. लगातार काम या पर्याप्त आराम नहीं मिलने पर ड्यूटी रोकने का निर्देश दिया गया है.

शिकायतों के बाद बदले नियम
कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में Goods LP की तैनाती को लेकर शिकायतें मिलने के बाद रेलवे बोर्ड ने यह कदम उठाया है. अब मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए LP का चयन सीनियरिटी, सेफ्टी रिकॉर्ड और ट्रैक्शन से जुड़े अनुभव के आधार पर किया जाएगा. रेलवे ने सभी जोन को क्रू लॉबी में इन नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !