Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

Jamshedpur Good News: अब सोनारी एयरपोर्ट से रोजाना कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए होगी उड़ान

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए उड़ानों का संचालन अब सप्ताह के सातों दिन होगा। हालांकि, उड़ानों के किराए में मामूली बढ़ोतरी की गई है। इंडियन वन इंटरनेशनल द्वारा इन उड़ानों की बुकिंग दुर्गा पूजा तक के लिए शुरू कर दी गई है। 

क्या होगा किराया

नई दरों के अनुसारजमशेदपुर से कोलकाता और कोलकाता से जमशेदपुर तक की हवाई यात्रा के लिए अब यात्रियों को ₹2903 चुकाने होंगे, जबकि पहले यह दर ₹2873 थी। इसी तरह, जमशेदपुर से भुवनेश्वर और भुवनेश्वर से जमशेदपुर की हवाई टिकट की दर बढ़कर ₹3182 हो गई है, जो पहले ₹3147 थी।

हालांकि यह बढ़ोतरी मामूली है, लेकिन नियमित यात्रियों और त्योहारों के दौरान यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सूचना महत्वपूर्ण है। यह सुविधा खासकर व्यापारिक यात्रियों और मेडिकल इमरजेंसी में उपयोगी मानी जा रही है।

उड़ान का समय

जमशेदपुर से कोलकाता के लिए फ्लाइट सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और सुबह 9:40 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

वापसी में कोलकाता से फ्लाइट दोपहर 2:55 बजे खुलेगी और शाम 4:05 बजे जमशेदपुर पहुंचेगी।

सप्ताह के सातों दिन उड़ानों की उपलब्धता अब यात्रियों को और ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देगी। पहले यात्रियों को उड़ान की अनुपलब्धता या सीमित दिनों की वजह से वैकल्पिक साधनों की ओर रुख करना पड़ता था। अब इस सेवा के नियमित होने से जमशेदपुर से पूर्वी भारत के प्रमुख शहरों तक की पहुंच और अधिक सुगम हो गई है।

एयरलाइन कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि यदि बुकिंग अच्छी रही तो भविष्य में और गंतव्यों के लिए भी उड़ानों की शुरुआत की जा सकती है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !