Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

Kandra road accident: कांड्रा लखना सिंह घाटी में अनियंत्रित ट्रक में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

कांड्रा : चौका थाना क्षेत्र के लखना सिंह घाटी में गुरुवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रक रेलिंग से टकरा गया, जिससे अचानक उसमें आग लग गई। हादसे के दौरान चालक सतर्कता दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूद गया और अपनी जान बचा ली।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक कांड्रा से चौका की ओर जा रहा था। घाटी के समीप वाहन अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराया, जिससे टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और दमकल विभाग के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया।

स्थानीय लोगों का अनुमान है कि चालक को हल्की झपकी लग गई होगी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक मालिक को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !