Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Jamshedpur Breaking: मून सिटी में दूध लेने निकली महिला बनी ठगी का शिकार, दो युवकों ने परिवार पर अनहोनी का जताया डर, सोने की चेन और बालियां उड़ाईं

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र की मून सिटी में जादू-टोने का डर दिखाकर एक महिला से सोने के गहने ठगने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि युवराज एन्क्लेव की रहने वाली महिला शाम के समय दूध लेने गई थी. इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और परिवार पर जादू-टोना होने की बात कहकर उसे डराने लगे.

दूध में गहने डालने को कहा
महिला के मुताबिक, दोनों युवकों ने उससे कहा कि परिवार को किसी अनहोनी से बचाने के लिए अपने सोने के गहने दूध में डाल दे. उनकी बातों में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन और बालियां दूध में डाल दीं. गहने दूध में डालने के बाद दोनों युवक कथित तौर पर दूध का कैन लेकर वहां से फरार हो गए. कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस अब दोनों युवकों की पहचान करने और घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है. फिलहाल ठगी की गई सोने की चेन और बालियों की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !