Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-05

Ranchi News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं

Ranchi News: रांची में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया. लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

शिक्षा में योगदान को किया याद
राज्यपाल ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है. उनके विचार आज भी लोगों को ज्ञान के साथ अच्छे संस्कार और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं.

शिक्षक सिर्फ पढ़ाते नहीं
संतोष गंगवार ने कहा कि देश के भविष्य को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम है. शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषयों की जानकारी नहीं देते, बल्कि उनमें अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं.

शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के विचारों से प्रेरणा लेकर शिक्षा के माध्यम से समाज को अधिक जागरूक, संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !