Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-18

Seraikela Jail Raid: सरायकेला मंडल कारा में देर रात छापेमारी, मचा हड़कंप

Meta Description

सरायकेला: गुरुवार आधी रात को सरायकेला मंडल कारा में अचानक छापेमारी की गई। यह कार्रवाई सरायकेला एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर की गई थी। छापेमारी के दौरान दोनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हेडक्वार्टर डीएसपी समेत करीब दर्जन भर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 
टीम रात लगभग 11:30 बजे जेल परिसर में दाखिल हुई और करीब 1:25 बजे बाहर निकली। लगभग तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में कैदियों के एक-एक वार्ड की सघन तलाशी ली गई। जांच के दौरान किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं की गई।
 
एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि यह एक रूटीन जांच थी और जांच के दौरान जेल के अंदर सब कुछ सामान्य पाया गया। जेल में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि संचालित होने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !