Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-18

Kapali Murder Case: कपाली में युवक की पत्थर से कूचकर हत्या मामले का हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Meta Description

Saraikela: जिले के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी क्षेत्र में 15 अप्रैल को हुए युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान अंसारनगर डेमडुबी निवासी मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई थी. चांडिल अनुमंडल कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ अरविन्द कुमार बिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 15 अप्रैल की रात करीब 2.30 बजे की है. जब ताजनगर स्थित तस्लीमा नेता के घर के पीछे की बाउंड्री में मोहम्मद हुसैन की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई.

तीन पर हुई थी नामजद प्राथमिकी

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खून से सना पत्थर एवं ईंट बरामद किया था. मृतक की पत्नी अरीबा परवीन के बयान पर कपाली ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई. जिसमें मोहम्मद सहबान, साजन और अफाक को नामजद आरोपी बनाया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.
 
इनकी हुई गिरफ्तारी
गिरफ्तार आरोपियों में मो. सलाउद्दीन, मो. अब्दुल अंसारी उर्फ सोनू तथा मो. कलीम शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और ईंट मो. हुसैन का वीबो कंपनी का टूटा हुआ काला एंड्रॉयड फोन, सलाउद्दीन और सोनू के पास से अन्य दो एंड्रॉयड फोन, मो. कलीम के पास से ओप्पो कंपनी का एक एंड्रॉयड फोन बरामद किया है. मो. सलाउद्दीन पूर्व में दो मामलों में आरोपी रह चुका है. एक में धारा 307 के तहत हत्या की कोशिश और दूसरे में हत्या का आरोप है.
 
इनकी बनी थी टीम
छापामारी टीम में चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा, चांडिल सर्कल इंस्पेक्टर अजय कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, कौशल कुमार, हीरालाल मुंडु, मनोज मिश्र आदि शामिल थे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !