Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Current News: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव को अन्नपूर्णा देवी ने बताया सकारात्मक, JPSC-CGL मामले में फिर उठाई CBI जांच की मांग

Current News: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के तौर पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति और ट्रस्ट में पहली बार महिला सदस्य को शामिल किए जाने का केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने स्वागत किया है। कोडरमा में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे राम मंदिर आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में भी विस्तार हो सकता है।


एयर मार्शल की नियुक्ति पर विपक्ष के सवालों का दिया जवाब

राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के रूप में एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जिस अधिकारी को यह जिम्मेदारी दी गई है, उन्होंने रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और राष्ट्र की सेवा की है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति पर भी विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक ट्रस्ट में प्रशासनिक स्तर पर किए गए बदलावों से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

GDP ग्रोथ को मोदी सरकार के प्रबंधन का परिणाम बताया

देश की आर्थिक स्थिति पर बात करते हुए अन्नपूर्णा देवी ने GDP ग्रोथ को केंद्र की मोदी सरकार के कुशल प्रबंधन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, लेकिन विपक्ष और कांग्रेस को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं हो रही है।


राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष विदेश जाकर देश के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करना रह गया है, जबकि वह नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का उचित निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं।

JPSC-CGL प्रदर्शन में दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

झारखंड में JPSC और CGL परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ रांची में हुए छात्र प्रदर्शन का मुद्दा भी अन्नपूर्णा देवी ने उठाया। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की और मामले की CBI जांच की अपनी मांग दोहराई।

अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब दिल्ली में छात्र आंदोलन कर रहे थे, तब राहुल गांधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए थे। वहीं, जब झारखंड के छात्र आंदोलन कर रहे थे, तब उन्होंने छात्रों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश तक नहीं की।

केंद्रीय मंत्री ने इसे राहुल गांधी का ‘दोहरा चरित्र’ बताते हुए कहा कि छात्रों के मुद्दों पर विपक्ष का रवैया राजनीतिक सुविधा के अनुसार बदलता रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !