Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Ranchi Crime News: चुटिया में रेलवे बैरक में चोरी, चार पुलिसकर्मियों के कमरे से मोबाइल और नकदी गायब

Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में रेलवे के सरकारी बैरक को चोरों ने निशाना बनाया. तिवारी स्वीट्स के पास स्थित रेलवे आवासीय बैरक सी/59 में यह घटना हुई. वीकेंड की छुट्टी में चार पुलिसकर्मी बैरक से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और अंदर घुसकर कमरों की तलाशी ली.

खिड़की की रॉड तोड़कर घुसे चोर
चोरों ने पहले रसोई की खिड़की में लगी लोहे की रॉड तोड़ी. इसके बाद पिछले दरवाजे को नुकसान पहुंचाकर बैरक के अंदर प्रवेश किया. अंदर जाने के बाद चोरों ने एक-एक कमरे को खंगाला. मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी कागजात समेत जो सामान मिला, उसे लेकर फरार हो गए.

छुट्टी से लौटने पर चला चोरी का पता
छुट्टी खत्म होने के बाद पुलिसकर्मी बैरक पहुंचे, तो कमरों का सामान बिखरा हुआ मिला. जांच करने पर चोरी का पता चला और घटना की सूचना चुटिया थाना पुलिस को दी गई. चोरी से एएसआइ मनोज कुमार यादव, एएसआइ जितेंद्र कुमार, आरक्षी अमित कुमार झा और आरक्षी नीरज कुमार के कमरे प्रभावित हुए हैं. मामले में रेल जिला धनबाद के आरक्षी नीरज कुमार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है. पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए भी जानकारी जुटा रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि जांच के दौरान चोरों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मिल सकता है.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !