Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

National News: सोनिया गांधी की किताब "Belonging" अब भारत में 10 नवंबर को होगी प्रकाशित, हार्पर कॉलिन्स ने संभाली जिम्मेदारी

National News: सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित संस्मरण पुस्तक "Belonging: A Journey Of Love" के भारत में प्रकाशन को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने घोषणा की है कि वह सोनिया गांधी की इस किताब को भारत में प्रकाशित करेगा। प्रकाशक के मुताबिक, किताब 10 नवंबर 2026 को भारतीय बाजार में उपलब्ध होगी।


हार्पर कॉलिन्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की। प्रकाशक ने पुस्तक को सोनिया गांधी का बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरण बताते हुए कहा कि इसमें प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व से जुड़े उनके निजी अनुभवों और जीवन यात्रा को जगह दी गई है।

पेंगुइन के प्रोजेक्ट से हटने के बाद बदला प्रकाशक

सोनिया गांधी की किताब के प्रकाशन को लेकर पिछले दिनों देश में राजनीतिक और प्रकाशन जगत में चर्चा तेज हुई थी। पहले पेंगुइन इंडिया से इस पुस्तक के भारत में प्रकाशन की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह भारत में इस किताब की प्रकाशक नहीं होगी।


कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि प्रकाशक की ओर से मूल पांडुलिपि में कुछ संपादकीय बदलाव करने और संवेदनशील हिस्सों को हटाने की अनुमति मांगी गई थी। बताया गया कि सोनिया गांधी इन बदलावों के लिए तैयार नहीं हुईं, जिसके बाद पेंगुइन ने भारत में इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली।

अल्फ्रेड ए. नॉफ भारत के बाहर प्रकाशित कर रहा किताब

इस बीच, पेंगुइन रैंडम हाउस की अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन इकाई Alfred A. Knopf भारत को छोड़कर दुनिया के अन्य हिस्सों में इस किताब का प्रकाशन कर रही है। अब हार्पर कॉलिन्स इंडिया के साथ भारत में भी किताब के प्रकाशन का रास्ता साफ हो गया है।

हार्पर कॉलिन्स ने पुस्तक को एक निजी और महत्वपूर्ण संस्मरण के तौर पर पेश किया है, जिसमें सोनिया गांधी की जिंदगी, उनकी पहचान, रिश्तों, जिम्मेदारियों और अपनत्व से जुड़े अनुभवों पर केंद्रित सामग्री होने की बात कही गई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !