Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Jamtara News: जामताड़ा में बड़ा हादसा, हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरा युवक, मौके पर ही हुई मौत

Jamtara News: जामताड़ा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से गिरकर 18 साल के युवक की मौत हो गई. ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया. मृतक की पहचान देवघर जिले के बुढ़ई गांव निवासी मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है.


मुन्ना शर्मा  अपने मामा के इलाज के लिए गया था रांची
मुन्ना अपने मामा सरभू शर्मा के साथ रांची गया था. मामा का इलाज कराने के बाद दोनों ट्रेन से देवघर लौट रहे थे. शुक्रवार को दोनों हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में सवार थे. बताया जा रहा है कि, मुन्ना ट्रेन में शौचालय गया था. वहां से लौटने के बाद वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा हो गया. पोल संख्या 251/27 के पास अचानक उसका पैर फिसल गया. संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. इसके बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही मधुपुर से जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मुन्ना की मौत से गांव में पसरा  मातम
मुन्ना अपने परिवार का सबसे बड़ा बेटा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. बुढ़ई गांव में भी शोक का माहौल है. फिलहाल रेल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !