Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Gamharia Road Accident: टाटा-कांड्रा मार्ग पर रापचा के पास पलटा एलपीजी सिलेंडरों से लदा वाहन, सड़क पर बिखरे सिलेंडर

Gamharia Road Accident: टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा के पास एलपीजी सिलेंडरों से लदा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया.

हादसे के बाद वाहन में रखे गैस सिलेंडर सड़क पर फैल गए. राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और सिलेंडरों में विस्फोट भी नहीं हुआ.



गड्ढे से टकराया वाहन, बीच सड़क पर पलटा
जानकारी के मुताबिक, 50 से अधिक सिलेंडर लेकर वाहन नंबर JH01DT8151 रांची से गम्हरिया स्थित एचपी गैस गोदाम की तरफ जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी. रापचा के पास मुख्य सड़क किनारे मौजूद गड्ढे से वाहन टकराया. इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बीच सड़क पर ही पलट गई. वाहन में लदे गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए.



सिलेंडर दूसरे वाहन में किए गए शिफ्ट
हादसे की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तत्काल यातायात व्यवस्था संभाली और सड़क पर बिखरे सिलेंडरों को सुरक्षित तरीके से हटाने की प्रक्रिया शुरू की. गम्हरिया थाना के एएसआई विशु उरांव ने बताया कि वाहन पलटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. सभी सिलेंडरों को दूसरे वाहन में सुरक्षित शिफ्ट कराया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है. दुर्घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल मौके से मिली जानकारी के अनुसार, सिलेंडरों में गैस नहीं होने की बात कही जा रही है. हालांकि, सिलेंडरों की वास्तविक स्थिति की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.



अगर सिलेंडरों में गैस भरी होती और किसी तरह आग या विस्फोट की स्थिति बनती, तो हादसा काफी गंभीर हो सकता था. फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का काम किया जा रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !