Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Jamshedpur News: जुबली पार्क के लेजर शो एरिया में आने वाले लोगों की बढ़ी परेशानी, गार्ड्स पर गांजा और शराब पीने के आरोप, महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुबली पार्क में आने वाले लोगों की परेशानी बढ़ती दिख रही है. पार्क के लेजर शो वाले हिस्से में तैनात कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स को लेकर लोगों ने गंभीर शिकायत की है. लोगों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान कुछ गार्ड्स नशे का सेवन करते हैं. इनमें गांजा और शराब का सेवन किए जाने की बात कही जा रही है. इतना ही नहीं, वहां से गुजरने वाले लोगों के साथ भी ठीक व्यवहार नहीं करने का आरोप है. लोगों का कहना है कि कई बार अभद्रता की स्थिति बन जाती है.

इन गार्ड्स के नाम सामने आए
स्थानीय लोगों की शिकायत में अविनाश, संजय मिश्रा और अभय यादव के नाम बताए जा रहे हैं. हालांकि, इन लोगों पर लगाए गए आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लोग अब इस मामले को लेकर प्रशासन का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं. उनका कहना है कि जल्द ही पूरे मामले की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी.

महिलाओं की आवाजाही को लेकर चिंता
लेजर शो की वजह से जुबली पार्क के इस हिस्से में शाम के समय काफी लोगों की आवाजाही रहती है. इनमें महिलाएं भी शामिल होती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे स्थान पर सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों का व्यवहार जिम्मेदार और मर्यादित होना चाहिए. लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है. साथ ही उनका कहना है कि अगर शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित गार्ड्स पर कार्रवाई हो. लोग चाहते हैं कि पार्क में ऐसे सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती की जाए, जो नशे से दूर रहें और आने वाले लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें.




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !