Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-04

Jamshedpur News: भुइयांडीह में चोरों का वीडियो वायरल, आधी रात छतों पर दौड़ते दिखे संदिग्ध; देखें VIDEO

Jamshedpur News: भुइयांडीह इलाके में आधी रात चोरी के संदिग्धों के छतों के रास्ते भागने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात करीब 12:53 बजे की है। वीडियो में कुछ लोग एक मकान की छत से दूसरी छत की ओर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।


टाइगर मोबाइल के जवानों ने किया पीछा, पकड़ में नहीं आए संदिग्ध

घटना की सूचना मिलने के बाद टाइगर मोबाइल के जवानों ने संदिग्धों का पीछा किया। जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे और छतों के रास्ते भागने के कारण संदिग्ध मौके से निकलने में सफल रहे।


सामने आए वीडियो में टाइगर मोबाइल के जवान भी संदिग्धों का पीछा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पीछा करने के बावजूद पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी।

वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इलाके में पुलिस गश्त और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !