Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-09

Saraikela Kandra Trailer Accident: सरायकेला कांड्रा में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार की सुबह कांड्रा थाना क्षेत्र के सेन इंटरनेशनल स्कूल के समीप दो ट्रेलरों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर का चालक केबिन में ही फंस गया।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, एक ट्रेलर जो सरायकेला से कांड्रा की ओर जा रहा था, उसमें आयरन ओर लदा हुआ था जबकि दूसरा ट्रेलर खाली था। तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते दोनों ट्रेलर आमने-सामने टकरा गए।


हादसे के बाद सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से चलाया गया और यातायात व्यवस्था बहाल की गई।

गौरतलब है कि इस मार्ग पर सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे सुरक्षा और गति नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !