Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jharkhand Politics: जयराम महतो-पुलिस एसोसिएशन विवाद पर बोले इरफान अंसारी, "एक कदम पीछे हटकर माफी मांग लें तो मामला खत्म हो सकता है"

Jharkhand: डुमरी विधायक जयराम महतो के कथित वायरल वीडियो को लेकर चल रहा विवाद लगातार चर्चा में है. जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच बयानबाजी के बीच मंत्री इरफान अंसारी ने इस मामले पर अपनी राय रखी है. इरफान अंसारी ने कहा कि जयराम महतो अगर एक कदम पीछे हटकर माफी मांग लें तो विवाद खत्म हो सकता है. उनके अनुसार, कई बार पीछे हटना ही किसी विवाद को समाप्त करने का रास्ता बन जाता है.

जयराम महतो को लेकर कही ये बात
मंत्री ने कहा कि उन्हें जयराम महतो से सहानुभूति है. उन्होंने कहा, "मैं भी विधायक हूं और वह भी विधायक हैं. वह मुझसे जूनियर हैं और अच्छा काम करते हैं." इरफान अंसारी ने जयराम महतो से अपने रुख पर दोबारा विचार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि विवाद को आगे बढ़ाने के बजाय समझदारी से उसे खत्म करने की कोशिश होनी चाहिए.

अधिकारियों को निर्देश देने पर जोर
मंत्री इरफान अंसारी ने विधायिका और कार्यपालिका की भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधायिका के बाद कार्यपालिका आती है. उन्होंने कहा कि कार्यपालिका में अधिकारी और नौकरशाह होते हैं. जनप्रतिनिधि अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे सकते हैं. इरफान अंसारी के अनुसार, किसी अधिकारी से काम कराना हो तो उसे सही तरीके से निर्देश देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अधिकारियों को डराने के बजाय उचित तरीके से बात रखनी चाहिए. मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए, लेकिन किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए. इस बयान के बाद जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच चल रहे विवाद को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !