Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Jamshedpur Gold Theft: साकची में महिला से 7.5 लाख रुपये के सोने की चूड़ी की ठगी, खुद को पुलिस बताकर ठगों ने बदली चूड़ी

Jharkhand Gold Theft: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. स्वस्तिक मोहिनी टावर (रामलीला मैदान, साकची) निवासी मैत्रेयी मजूमदार से सिविल ड्रेस पुलिस बनकर आए दो शातिर ठगों ने करीब 7.5 लाख रुपये मूल्य की 50 ग्राम सोने की चूड़ी ठग ली. घटना 26 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 12:30 बजे की है. पीड़िता ने इस संबंध में साकची थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने और कार्रवाई की गुहार लगाई है.

पीड़िता के अनुसार, वह दोपहर में अपने घर से हनुमान मंदिर व बाजार की तरफ जा रही थीं. इसी दौरान रामलीला मैदान के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें रोका और कहा कि पीछे कोई बुला रहा है. जब वह पीछे गईं तो वहां मौजूद दो युवकों ने खुद को सिविल ड्रेस में पुलिस का आदमी बताया. उन्होंने महिला से कहा कि इलाके में छिनतई (स्नैचिंग) की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं, इसलिए वे अपनी सोने की चूड़ी उतारकर बैग में रख लें.

जब मैत्रेयी मजूमदार ने अपने हाथ से सोने की चूड़ी उतारी, तो उन युवकों ने सोने की चूड़ी को कागज में लपेटकर सुरक्षित रखने की बात कही. महिला के पास कागज न होने पर ठगों ने खुद कागज निकाला और सोने की चूड़ी लपेटने का नाटक करते हुए असली चूड़ी गायब कर दी और कागज में नकली चूड़ी लपेटकर उनके बैग में रख दी. महिला जब बाजार करने के बाद घर लौटीं और बैग खोलकर देखा, तो उसमें 50 ग्राम की असली सोने की चूड़ी की जगह नकली चूड़ी मौजूद थी.



शिकायत पत्र के अनुसार, दोनों ठगों की लंबाई लगभग 5 फीट 10 इंच थी, रंग गोरा था और दोनों क्लीन शेव थे. दोनों ने सफेद शर्ट, ब्राउन पैंट और ग्रे रंग की कैप पहन रखी थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !