Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-27

Delhi Five Star Hotel: JW Marriott और Andaz Delhi की किचन में मिली गंदगी, FSSAI ने जारी किया नोटिस, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई जब्त

Delhi Five Star Hotel:  दिल्ली के एयरोसिटी इलाके के दो बड़े फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा को लेकर कई कमियां मिली हैं. FSSAI की अचानक हुई जांच में JW Marriott और Andaz Delhi की रसोई और स्टोर की स्थिति ठीक नहीं मिली. जांच के बाद दोनों होटल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस आज  दिया गया है. उन्हें कमियां दूर करने और इसकी रिपोर्ट FSSAI को देने के निर्देश दिए गए हैं.


JW Marriott की रसोई में कॉकरोच और सड़ी सब्जियां मिलीं
FSSAI की टीम ने JW Marriott की रसोई और स्टोर की जांच की. इस दौरान किचन में कॉकरोच और मक्खियां मिलीं. खाना बनाने की जगह और बर्तनों की सफाई भी मानकों के मुताबिक नहीं थी. स्टोर में रखे सेबों पर फफूंद लगी थी. टमाटर भी सड़े हुए मिले. शाकाहारी और मांसाहारी सामान को अलग रखने की सही व्यवस्था नहीं थी. किचन की जल निकासी व्यवस्था में भी कमी पाई गई.

लाइसेंस और पैकिंग में भी मिली गड़बड़ी
जांच के दौरान होटल के FSSAI लाइसेंस और खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में भी अनियमितताएं मिलीं. बताया गया कि जरूरी अनुमति के बिना खुले खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे थे. कुछ पैक किए गए सामान पर दोबारा लेबल लगाया गया था. कई पैकेट पर गलत FSSAI लाइसेंस नंबर भी दर्ज था.

Andaz Delhi से 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई मिली
Andaz Delhi की रसोई और स्टोरेज एरिया में भी कई कमियां सामने आईं. FSSAI टीम ने यहां करीब 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाइयां जब्त कीं. आरोप है कि एक्सपायर हो चुकी ब्रेड की पैकिंग पर नई तारीख लगाई जा रही थी. बोतलबंद पानी तैयार करने वाली जगह पर गुटखे का पैकेट भी मिला. ग्राइंडिंग रूम में मच्छर और मकड़ी के जाले पाए गए. फ्रीजर के पास कॉकरोच और मक्खियां भी मिलीं.

खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए
FSSAI ने दोनों होटलों से कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं. इनमें घी, मायोनीज, कोकोनट मिल्क पाउडर, शहद, दाल, टोमैटो सॉस और कुकीज शामिल हैं. सभी सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, Andaz Delhi के प्रवक्ता ने कहा कि होटल ने जांच में पूरा सहयोग किया है. प्रवक्ता के मुताबिक, जरूरी सुधारों की विस्तृत रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी गई है. अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !