Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-24

Bokaro News: बोकारो पहुंचे अर्जुन मुंडा ने छात्र आंदोलन पर लाठीचार्ज को लेकर राज्य सरकार को घेरा, CBI जांच की मांग उठाई

Bokaro News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कार्रवाई को लेकर सरकार की आलोचना की. मुंडा ने कहा कि ऐसे कदमों से राज्य का माहौल खराब हो रहा है और झारखंड पीछे जा रहा है.


छात्रों की मांग पर सरकार से फैसला लेने की अपील

अर्जुन मुंडा अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान बोकारो पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि छात्र लगातार मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की मांग पर विचार करते हुए सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की अपील की.


केंद्रीय एजेंसी को लेकर कही बात

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी केंद्रीय जांच एजेंसी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को मामले में उचित प्रक्रिया अपनाते हुए जांच की मांग को आगे बढ़ाना चाहिए. मुंडा ने सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का समाधान बातचीत और निष्पक्ष जांच के जरिए होना चाहिए.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !