Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र; झारखंड, ओडिशा और बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात का भी खतरा

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के पास अगले 24 घंटे में निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है.


झारखंड में 23-24 अगस्त को बारिश

इस सिस्टम का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. 23 और 24 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, चतरा, पलामू, दुमका, गुमला, देवघर, गोड्डा, हजारीबाग, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और रामगढ़ में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात भी हो सकता है.


ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी असर

निम्न दबाव के प्रभाव से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में अगले दो-तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. ओडिशा में 23 से 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में भी कई दिनों तक बारिश होने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है. कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और दुर्गापुर में बारिश की संभावना जताई गई है.


पहाड़ी राज्यों में भी खतरा

उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 से 28 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ भूस्खलन और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा. मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !