Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Dhanbad Crime News: धनबाद में हथियार और चोरी की दो बाइक के साथ 7 शातिर गिरफ्तार, बड़ी वारदात की रच रहे थे साजिश

Dhanbad Crime News: धनबाद के धनसार थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक मिली हैं. तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है.

पुलिस ने यह कार्रवाई 22 अगस्त की देर रात की. पुलिस टीम कला संगम मनईटांड़ के पास गश्त कर रही थी. इसी दौरान दो बाइक पर छह युवक आते दिखाई दिए. पुलिस की गाड़ी देखकर युवकों ने बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने सिटी हाक्स की मदद से उनका पीछा किया. गांधीनगर शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर सभी छह युवकों को पकड़ लिया गया.

पूछताछ में युवक पुलिस को भागने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता सके. तलाशी लेने पर आजाद आलम के पास से देसी कट्टा मिला. वहीं, मुकेश कुमार की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.



जांच में पुलिस को दोनों बाइक चोरी की होने की जानकारी मिली. पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक मटकुरिया इलाके से चोरी की गई थीं. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे शहर में चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे. पुलिस ने मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रविवार को सिटी एसपी और डीएसपी प्रकाश सोय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !