Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Ranchi News: रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक

Ranchi News: राजधानी रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार सुबह एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे सेंटर को अपनी चपेट में ले लिया. सदर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सर्विस सेंटर में खड़ी आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आग की चपेट में आकर जल गई.


दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. काफी मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पाया जा सका. फिलहाल आग को पूरी तरह बुझाने का काम जारी है.


शॉर्ट सर्किट की आशंका

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के सही कारण की जांच कर रही है. हादसे में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !