Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-23

Jamshedpur News: पूर्णिमा साहू ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, कोसी और सीमांचल के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने का आग्रह

Jamshedpur News: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की है. उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राउरकेला-टाटानगर से सहरसा, पूर्णिया और कटिहार तक नई ट्रेन चलाने का आग्रह किया है.


नई दैनिक ट्रेन चलाने की मांग

विधायक ने राउरकेला-टाटानगर-किऊल-मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के बीच दैनिक ट्रेन चलाने का सुझाव दिया है. साथ ही ट्रेन संख्या 28181/28182 के मार्ग में बदलाव पर भी विचार करने की मांग की है.

उन्होंने कहा कि कोसी और सीमांचल के बड़ी संख्या में लोग रोजगार, पढ़ाई, इलाज और कारोबार के लिए जमशेदपुर, टाटानगर, राउरकेला और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में आते-जाते हैं. सीधी ट्रेन नहीं होने के कारण यात्रियों को कई बार ट्रेन बदलनी पड़ती है. इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों, छात्रों और मजदूरों को परेशानी होती है.


कारोबार को भी मिलेगा फायदा

पूर्णिमा साहू ने कहा कि सीधी रेल सेवा शुरू होने से झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच आवाजाही आसान होगी. इससे मखाना समेत दूसरे कृषि उत्पादों के कारोबार को भी बढ़ावा मिल सकता है. उन्होंने रेल मंत्री से इस प्रस्ताव पर जनहित और व्यापारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !