Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Ramgarh News: रामगढ़ के पटेल चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक और मिनी बस की टक्कर में दो युवकों की मौत

Ramgarh News: रामगढ़ के पटेल चौक के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. सत्कार होटल के पास बाइक और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.


हादसे में दो युवकों की मौत

मृतकों की पहचान गोला थाना क्षेत्र के चक्रवाली गांव के रहने वाले युवकों के रूप में बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया. लोगों ने रामगढ़-रांची पुराने NH-33 को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही.


सूचना मिलने पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !