Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-22

Seraikela News: सरायकेला में अवैध बालू उत्खनन पर पूरी तरह रोक, DC ने दिए NGT नियमों का पालन कराने के दिए निर्देश, पुलिस व खनन विभाग करेंगे जांच

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. शनिवार को उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी भी मौजूद रहे.

22 जून से 21 अगस्त तक 14 वाहन जब्त
बैठक में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 22 जून से 21 अगस्त के बीच करीब 3.50 लाख घन फीट बालू के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में कार्रवाई की गई. इस दौरान 14 वाहन जब्त किए गए और 12.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया. एक मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गई. अवैध क्वार्जाइट पत्थर के उत्खनन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई. इस दौरान 3 ट्रैक्टर, 5 हाइवा और एक 407 वाहन को कार्रवाई के दायरे में लिया गया.

बालू उठाव पर नहीं मिलेगी छूट
उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में अवैध बालू उत्खनन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने एनजीटी के निर्देशों का हवाला देते हुए निर्धारित अवधि में नदियों से बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने को कहा. सभी नदी घाटों और संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने का निर्देश भी दिया गया.

अवैध परिवहन पर होगी कड़ी कार्रवाई
सभी अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों, अनुमंडल पदाधिकारियों और पुलिस उपाधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच और छापेमारी करने को कहा गया. खनिज ले जाने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच करने और वैध कागजात नहीं मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही खनिजों का परिवहन तिरपाल से ढंककर करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया.

शिकायत मिलते ही होगी स्थल जांच
उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन से जुड़ी किसी भी शिकायत को लंबित नहीं रखा जाए. शिकायत मिलने के बाद तत्काल स्थल जांच कर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाए. वहीं, एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने पुलिस और खनन विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया. उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने और संवेदनशील मार्गों पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.

ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला एसडीओ अभिनव प्रकाश, चांडिल एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !