Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-21

Ranchi News: JSSC CGL अभ्यर्थियों को कोर्ट से राहत, प्रोजेक्ट भवन के बाहर चार दिन के प्रदर्शन के बाद जश्न, फैसले पर रोक की खबर मिलते ही भावुक हुए चयनित अभ्यर्थी

Ranchi News: JSSC CGL परीक्षा और नियुक्तियों को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर झारखंड हाईकोर्ट की अंतरिम रोक के बाद चयनित अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली। पिछले चार दिनों से प्रोजेक्ट भवन के बाहर अपनी नौकरी बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को जैसे ही अदालत के आदेश की जानकारी मिली, वहां खुशी का माहौल बन गया।


सड़क पर जताई खुशी, राष्ट्रगान से किया जश्न

कोर्ट के फैसले की जानकारी मिलने के बाद कई अभ्यर्थी भावुक नजर आए। कुछ चयनित युवाओं ने सड़क की जमीन को चूमकर अपनी खुशी का इजहार किया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने एक साथ राष्ट्रगान गाया और एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी।


कई दिनों से आंदोलन कर रहे युवाओं के चेहरों पर इस दौरान राहत साफ दिखाई दी। अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्होंने कड़ी मेहनत और अपनी योग्यता के आधार पर JSSC CGL परीक्षा पास की थी। नियुक्ति के बाद नौकरी मिलने से उनका भविष्य बेहतर होने की उम्मीद बनी थी, लेकिन सरकार के फैसले के बाद उनके सामने फिर से अनिश्चितता खड़ी हो गई थी।

बोले अभ्यर्थी:- फिलहाल टला नौकरी जाने का खतरा

अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए न्यायपालिका के प्रति आभार जताया। उनका कहना है कि अदालत के अंतरिम आदेश से फिलहाल उनकी नियुक्ति पर मंडरा रहा संकट टल गया है। हालांकि, मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और अंतिम फैसला आना बाकी है। चयनित अभ्यर्थियों ने उम्मीद जताई कि आगे की कानूनी प्रक्रिया में भी उनके पक्ष और उनकी नियुक्तियों पर उचित फैसला होगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !