Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-05

Saraikela DC Agriculture Meeting:किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

सरायकेला:जिले में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों की वर्तमान सिंचाई व्यवस्था, जल संसाधनों की उपलब्धता, संभावित जल स्रोतों का वैज्ञानिक और समुचित उपयोग, चेक डैम निर्माण, खेत तालाब योजना और माइक्रो इरिगेशन तकनीक पर गहन चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि सिंचाई सुविधा को ग्रामीण कृषि आधारित अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए ऐसी ठोस कार्य योजना बनाई जाए, जो जल संरक्षण और प्रबंधन के सिद्धांतों पर आधारित हो।

उन्होंने कहा कि योजना निर्माण के दौरान स्थानीय ज़रूरतों, भौगोलिक स्थिति और कृषि चक्र का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही उपायुक्त ने उन क्षेत्रों के किसानों को धान-गेहूं के अलावा अन्य नकदी फसलें, फल-फूल और सब्जी की खेती के लिए प्रेरित करने को कहा, जहां लिफ्ट इरिगेशन की सुविधा पहले से उपलब्ध है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से किसानों को जोड़कर उन्हें अधिकतम लाभ पहुंचाएं, ताकि किसानों की आय बढ़े और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, स्वर्णरेखा और खरकाई डिवीजन के कार्यपालक अभियंता समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !